अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से बीमार थीं। आज शाम 5 बजे बैतूल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि स्पेशल चाइल्ड थीं। कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुख की घड़ी में देश प्रदेश के बड़े राजनेताओं ने खण्डेलवाल परिवार को सांत्वना दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m