शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज 25 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 11:30 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी होने वाला है। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर प्रदर्शित किया जाएगा

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध होगी। इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित हुई परीक्षा में कुल 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

  • कक्षा 5वीं — 12 लाख 76 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं
  • कक्षा 8वीं — 10 लाख 92 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं

यह रिजल्ट बच्चों के अगले कदम के लिए बेहद अहम है। अच्छे अंक लाने वाले छात्रों में खुशी का माहौल होगा, जबकि कम अंक आने पर अगली तैयारी शुरू हो जाएगी। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों का मनोबल बनाए रखें। रिजल्ट चाहे जो भी हो, मेहनत हमेशा काम आती है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m