शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाने की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल करीब 16 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम जोरों पर चल रहा है और इसमें लगभग 20 हजार शिक्षक लगाए गए हैं।

READ MORE: मध्य प्रदेश में आज और कल आंधी-बारिश का दौर! उत्तरी हिस्सों में साइक्लोनिक असर, ग्वालियर में पारा 30 डिग्री से नीचे, 26-27 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय

विभाग के अधिकारियों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में तेजी लाई जाए ताकि परिणाम समय पर घोषित हो सकें। मूल्यांकन की प्रक्रिया के अंतिम चरण में तेजी आने के साथ ही रिजल्ट तैयार करने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

दो विषय में फेल छात्रों को राहत 

जो परीक्षार्थी केवल दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें जून महीने में दूसरी बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इससे छात्रों को पूरे वर्ष खराब होने से बचाया जा सकेगा। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परिणाम आने के बाद तुरंत अपनी तैयारियां शुरू कर दें।

स्कूल शिक्षा विभाग का प्रयास है कि इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी घोषित किए जाएं ताकि छात्र आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m