शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन हैं। सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने अहम जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि बजट जनता और जनता के लिए होगा। जिसमें महिला, युवा, किसान और गरीबों का ध्यान रखा गया है। चारों वर्गों पर हमने फोकस किया है। पिछले साल हमने उद्योग वर्ष बनाया जिससे काफी लाभ हुआ है। इस साल किसान कल्याण वर्ष को दिया है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसान आत्मनिर्भर बने। जनता के सुझाव को भी बजट में शामिल किया गया है।
एमपी विधानसभा बजट सत्र के तीसरे प्रदेश सरकार बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को बजट पेश करने से पहले बधाई दी हैं। वहीं इससे पहले एमपी के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि विपक्ष का काम तो विरोध ही करना है। इसलिए बजट से पहले विपक्ष विरोध करने लगा है। सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में सभी वर्गों के लिए बजट आएगा।
ये भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: मध्यप्रदेश में 25 लाख 95 हजार बेरोजगार, कांग्रेस विधायक के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब
आगामी तीन साल का रोडमैप
प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 4.70 लाख करोड़ का बजट पेश करने जा रही है। जो बीते साल के बजट की तुलना में 12 से 15 % ज्यादा है। बजट के साथ सरकार अगले 3 साल का रोडमैप पेश करेगी। जिसमें किसान, युवा, गरीब और महिलाओं पर फोकस रहेगा। युवाओं के लिए नई सरकारी नौकरियों की घोषणा होने की उम्मीद है। साल 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने को लेकर विशेष प्रावधान आ सकते हैं। सिंचाई और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर रहेगा। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान किया जा सकता है।

एमपी का पहला ‘पेपरलेस’ बजट होगा
यह बजट मध्य प्रदेश का पहला ‘पेपरलेस’ बजट होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सूटकेस की जगह टैबलेट लेकर विधानसभा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल राज्य का बजट पिछले साल से बड़ा होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये था। सरकार ने 2028 तक राज्य के बजट को 7.28 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
भगवंत राव ने पेश किया था पहला बजट
आपको बता दें कि प्रदेश के गठन के एक माह बाद 19 दिसंबर 1956 को पहला बजट आया था। तत्कालीन वित्त मंत्री भगवंत राव अन्नाभाऊ मंडलोई ने पहला बजट पेश किया था। तब पहले सीएम रविशंकर शुक्ल का निधन होने के कारण वह कार्यवाहक सीएम भी थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


