MP Morning News: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन है। सदन में शुक्रवार को ध्यानाकर्षण के दौरान किसान, धान, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दे गूंजेंगे। आज 22 ध्यानाकर्षण लगाए गए। 9 घंटे तक विभागवार बजट पर चर्चा होगी। संस्कृति, खेल, पर्यावरण, ऊर्जा समिति कई महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा होगी। तीन अशासकीय संकल्पना पर भी डेढ़ घंटे तक चर्चा होगी।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही 171.19 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
ग्वालियर नगर सरकार का बजट आज
ग्वालियर में कांग्रेस की नगर सरकार का बजट आज शुक्रवार को निगम परिषद के पटल पर रखा जाएगा। लगभग 2,350 करोड़ रुपये का बजट महापौर शोभा सिकरवार पेश करेंगी। बजट में सड़क-पार्कों पर खर्च लगभग 500 करोड़ रुपए के साथ स्ट्रीट डॉग्स के लिए शेल्टर होम बनाने समेत कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह 27 फरवरी को
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल स्थित परेड ग्राउंड में आज उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि डीजीपी कैलाश मकवाणा परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे विजेता अधिकारियों को सम्मानित भी करेंगे। प्रदेश को 17 उप पुलिस अधीक्षक मिलेंगे।
भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 9 से 11 बजे तक गणपति एन्क्लेव, शिर्डीपुरम, सिग्नेचर क्राउन, फाइन एन्क्लेव, भूमिका रेजीडेंसी, बीमा कुंज, सागर कुंज, क्वॉलिटी होम्स, बंजारी ए सेक्टर, कान्हाकुंज कॉलोनी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भावना परिसर, बिसनखेड़ी, बैरागढ़ गांव, नई बस्ती, आदर्श नगर, जाट एरिया, मीरपुर, कैम्प नंबर-12, मथाई नगर, सत्यम नगर, नंदा नगर, सांई रेजीडेंसी, कैलाश नगर, मूल रेजीडेंसी और सर्वोदय कॉलोनी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया… वहीं दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आई टाइप क्वार्टर और जेपी हॉस्पिटल इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


