कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रद्युम्न सिंह के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया और नवदंपति के जीवन के लिए मंगल कामना की। वहीं ऊर्जा मंत्री का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एमपी सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर की आयुष्मती कनिका से शादी हुई। यह विवाह समारोह सागर जिले के उषा किरण पैलेस में आयोजित किया गया था। इस शादी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। सीएम ने ऊर्जा मंत्री के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया और दोनों को ढेर सारी बधाई देते हुए मंगल जीवन की कामना भी की।
ये भी पढ़ें: मीडिया पर भड़के मंत्री तुलसी सिलावट: ‘सिंधिया’ का नाम सुन गुस्से से हुए लाल! कहा- ये पूछने का अधिकार किसी को नहीं देता हूं…
वहीं ऊर्जा मंत्री का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वे अपने बेटे की शादी के मौके पर खुशी से जमकर नाचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘ईश्वर की असीम अनुकंपा और आप सभी के स्नेहिल आशीर्वाद से आज पुत्र रिपुदमन (सागर) का विवाह संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुआ।’
ये भी पढ़ें: MP में 1 मई से शुरू होगी जनगणना: भोपाल में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस, सीएम डॉ मोहन बोले- इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी
ऊर्जा मंत्री तोमर ने आगे कहा कि ‘परंपराओं के अनुरूप, आज हमारे घर की दहलीज पर बहू नहीं, बल्कि बेटी ‘कनिका’ के रूप में साक्षात लक्ष्मी का आगमन हुआ है। एक पिता के रूप में आज मेरा मन हर्षित है परिवार में खुशियों का एक नया अध्याय जुड़ा है। बच्चों को अखंड सौभाग्य और सुखद जीवन का शुभाशीष।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


