MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली के दौरे पर हैं। वे देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वे स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
SIR को लेकर कांग्रेस की बैठक
SIR को लेकर कांग्रेस की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बीएलए और पदाधिकारियों से फीडबैक लिए जाएंगे। BLA से फॉर्म-7 के जरिये वोटर्स के नाम काटने को लेकर की गई शिकायतों पर फीडबैक लिया जाएगा। SIR को लेकर संगठन की तरफ से निर्देश दिए जाएंगे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम काटने को लेकर शिकायतें हुई है।
फिर टल गया प्रमोशन में आरक्षण मामला
एमपी में प्रमोशन में आरक्षण का मामला फिर टल गया है। हाईकोर्ट में अब 5 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। दरअसल, इस मामले में तीन फरवरी को सुनवाई तय थी। कॉज लिस्ट में मामला नहीं आ पाने की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जिससे हजारों कर्मचारियों में एक बार फिर निराशा देखने को मिली। प्रदेश में करीब सात महीने से प्रमोशन अटके हुए हैं। आपको बता दें कि मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस कर रहे हैं। संवैधानिक महत्व के कारण प्रत्यक्ष सुनवाई की संभावना है।
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े केस में आज सुनवाई हो सकती है। चार दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान सरकारी वकीलों के न पहुंचने का आरोप ओबीसी वर्ग के अधिवक्ताओं ने लगाया था, जिसका विरोध सरकार ने किया था और कहा था कि वकील मौजूद है।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान को देगा EVM
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान को ईवीएम मशीन देगा। दोनों के बीच एडिशनल एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ हैं। राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कुल 30 हजार कंट्रोल यूनिट और 60 हजार बैलेट यूनिट किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा। इन ईवीएम का उपयोग राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में किया जाएगा।
राजधानी में कई इलाकों में नहीं आएगी बिजली
राजधानी भोपाल में आज भी कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सागर स्टेट, निजामउद्दीन कॉलोनी, सुख सागर कॉलोनी, पलासी, सचितानंद नगर, बड़वई, नाइस स्पेश कॉलोनी, एलेक्सर ग्रीन, राजनगर, आइनॉक्स कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ग्राम गद्दा रोड, पुष्पा नगर, कम्मू का बाग, 80 फीट रोड, महामाई का बाग, बजरिया, चांदबड़, बीईएस कॉलोनी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ग्रीन सिटी त्रिलंबा, साउथ एवेन्यू, आकाश गंगा, त्रिलोचन नगर, सहकारी परिसर, सागर बंगलो, बंजारा बस्ती, गोंडीपुरा, न्यू जेल रोड। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया। दोपहर 12 से 2 बजे तक विवेक अपॉर्टमेंट, ई-7, शाहपुरा, अशोका सोसायटी और दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक एमएलए क्वार्टर और मालवीय नगर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


