भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की बधाई दी। साथ ही नए साल में प्रदेशवासियों के संकल्पों की सिद्धि, हर आंगन में खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना भी की हैं।
सीएम डॉ मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि पर्व के पहले दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘आज हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया और दिनचर्या की शुरुआत की। इस नए वर्ष में हम सभी के संकल्पों की सिद्धि हो, हर आंगन में खुशहाली आए और प्रदेश उन्नति के नए सोपान गढ़े, यही मंगलकामना है।’
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: मालवा की वैष्णो देवी भादवा माता, अमृत जल से दूर होते हैं लकवा और मिर्गी जैसे रोग, जानें आरोग्य तीर्थ की अनसुनी गाथा
वहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की बधाई दी हैं। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ‘हिंदू नव वर्ष’ की आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं! नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 आपके जीवन में नव चेतना, नव ऊर्जा और असीम समृद्धि लाए। इस पुण्यभूमि पर प्रगति, परिश्रम व परोपकार की त्रिवेणी सदा बहती रहे और पूरा विश्व इससे अभिसिंचित होता रहे, यही कामना है जयतु भारतम्!’
ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर शिखर पर फहराएगा ‘ब्रह्मध्वज’: 2000 साल पुरानी विक्रमकालीन परंपरा का होगा पुनरुद्धार, सूर्योपासना और विशेष पूजन से होगी शुरुआत
एक अन्य पोस्ट में लिखा- ‘ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥ देवी मां दुर्गा जी की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। आज प्रथम दिवस के पावन अवसर पर मां शैलपुत्री जी से करबद्ध प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से भक्तों के सभी कष्ट दूर हों; हर घर में सुख-शांति, संपन्नता और आनंद का वास हो। जय माता दी!’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

