MP Morning News: सीएम डॉ मोहन यादव आज रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:00 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे ग्वालियर से श्योपुर के लिए रवाना होंगे। श्योपुर में घड़ियाल और कछुओं को छोड़ेंगे। दोपहर 2:40 बजे अशोकनगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी
एमपी में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी। सीएम डॉ मोहन यादव के साथ बैठक के बाद ऑपरेटरों ने फैसला लिया है। परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को फिलहाल होल्ड पर रखा जाएगा। सरकार के निर्णय के बाद बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च की हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है। बसों का संचालन बिना किसी परिवर्तन के सामान्य रूप से जारी रहेगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2022 से लेकर अब तक 56,128 खुदकुशी
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2022 से लेकर अब तक 56,128 खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। डिप्रेशन से जुड़े मामलों में खुदकुशी की संख्या 7000 से ज्यादा है। बताया गया कि पारिवारिक कलह के चलते सर्वाधिक आत्महत्या है। 4 साल में नशे से 5000 खुदकुशी, कर्ज और आर्थिक तंगी से 4000 लोगों ने जान दी। सरकार के जिलेवार विश्लेषण में आंकड़े सामने आए हैं।
- 14% डिप्रेशन में आत्महत्या
- 11% लंबी बीमारियों से आत्महत्या
- 9% नशे की लत से तंग आकर आत्महत्या
- 7% कर्ज से आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या
- 5% प्रतिशत मामलों में अकेलेपन से आत्महत्या
- 4% मामलों में प्रेम प्रसंग में असफलता की चलते आत्महत्या
बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते
बोत्सवाना से 9 नए चीते शनिवार को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं। जिसमें 6 मादा और 3 नर चीते शामिल है। देश में अब चीतों की संख्या 48 हो गई है। इनमें 45 कूनो में और 3 गांधीसागर में हैं।
मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
एमपी में मार्च में सभी छुट्टियों के दिन भी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 7 मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च, 28 मार्च शनिवार और 1 मार्च, 8 मार्च, 15 मार्च, 22 मार्च, 29 मार्च रविवार, 3 मार्च होली, 19 मार्च गुड़ी पड़वां, 20 मार्च जमात-उल-विदा/ईद उल-फितर के ठीक पूर्व का दिवस/ रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस, 27 मार्च रामनवमीं और 31 मार्च महावीर जयंती को बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


