शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज थाने पहुंचा। जहां उन्होंने गलत तरीके से मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत आवेदन देकर कहा कि फॉर्म 7 का मिस यूज हो रहा है। वहीं उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेन समेत कार्यकर्ता मंगलवार को टीटीनगर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने गलत तरीके से लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के आरोप। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से शिकायत कर FIR दर्ज करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता: वैट कम होने के मिले संकेत, 18 फरवरी को आने वाले बजट में मिलेगा बड़ा तोहफा

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

कांग्रेस का कहना है कि कहा कि भाजपा के पदाधिकारीयों जबरन नाम कटवा रहे है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों को चिन्हित कर नाम कटवाने का आरोप लगाया है। मतदाता सूची से जिनके नाम जबरन कटे, उन्हें भी थाने लेकर पहुंची। कांग्रेस ने कहा कि कबीर और साहिल के नाम काटे गए है। कबीर ने बताया कि वह 1984 से रह है। एसआईआर का फॉर्म भी भरा फिर भी नाम कटवा दिया गया। बीएलओ मेरे पड़ोस में रहती है, फिर भी नाम कट गया।

ये भी पढ़ें: MP में कृषि कैबिनेट को होगी शुरुआत: किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान

एक्शन में चुनाव आयोग

वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला हैं। इधर SIR में फॉर्म 7 के लगातार गलत इस्तेमाल की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग एक्शन में है। इलेक्शन कमीशन ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं। EC ने कहा कि गलत शिकायत पर शिकायतकर्ता पर कार्रवाई करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m