हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों से सीधे जवाब देने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप का दौर ज्यादा नजर आया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों के सवालों पर गोलमोल जवाब दिए और अखबारों की कटिंग के आधार पर बीजेपी पर निशाना साधते रहे।
इस प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी मौजूद रहे। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत सर्वोपरि हैं। लेकिन वंदे मातरम के सवाल पर स्पष्ट रुख बताने के बजाय उन्होंने मुद्दा बदलते हुए सरकार पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी।
उन्होंने कहा कि पहले यह बताया जाए कि 35 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है। बायपास को ‘यमलोक’ बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ‘कैंसर’ की तरह फैल चुका है और मुख्यमंत्री बताएं कि कौन सा विभाग भ्रष्टाचार मुक्त है। पटवारी ने बीआरटीएस तोड़ने पर करोड़ों रुपए बर्बाद होने का मुद्दा उठाया और पूछा कि इसका जिम्मेदार कौन है।
उन्होंने इंदौर में बढ़ते नशे को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि शहर को बचाने की जरूरत है। नगर निगम के बजट पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तीन बजट आए, लेकिन आय केवल 30% रही। शहर के विकास की बजाय बहस का मुद्दा भटकाया जा रहा है। वंदे मातरम विवाद पर बीजेपी के सवालों का जवाब देते हुए पटवारी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें जवाब देगी, जो खुद अंग्रेजों के साथ खड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी ‘नाकामियों और पापों को छुपाने’ के लिए मुद्दों को भटका रही है।
वहीं पार्षद रुबीना खान के बयान पर उन्होंने कहा कि मामला पार्टी के संज्ञान में है और अनुशासन समिति के पास है, जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।कुल मिलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के सीधे जवाब कम और सियासी आरोप ज्यादा देखने को मिले, जिससे साफ है कि वंदे मातरम विवाद के बीच कांग्रेस अपनी रणनीति बचाव और पलटवार दोनों पर एक साथ खेल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

