भोपाल। मध्य प्रदेश में अब आदिवासी अंचल बड़वानी में डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि दो मार्च की सुबह 11.30 बजे बैठक बुलाई गई है। जिसमें आदिवासी वर्ग को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन होगा। इस दौरान एमपी सरकार कई बड़े फैसले ले सकती हैं।

एमपी में अब तक, भोपाल स्थित मंत्रालय में ही कैबिनेट की बैठकें होती थी। लेकिन डॉ मोहन यादव की सरकार ने वर्षों से चली आ रही परंपरा और ढांचे का विस्तार करते हुए अलग-अलग शहरों में कैबिनेट मीटिंग करने का फैसला लिया। जिसे ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ का नाम दिया गया हैं।

अब तक हो चुकी हैं पांच बैठकें

बड़वानी में मध्य प्रदेश सरकार की यह छठवीं डेस्टिनेशन बैठक होने जा रही है। सबसे पहले जबलपुर के भेड़ाघाट के पास 3 जनवरी 2024 को पहली कैबिनेट बैठक हुई थी। दूसरी 5 अक्टूबर 2024 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंग्रामपुर में हुई थी। तीसरी 24 जनवरी 2025 को पर्यटन नगरी महेश्वर में बैठक हुई थी। इसके बाद चौथी बैठक इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित की गई और पांचवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में आयोजित की गई, जो भभूत सिंह को समर्पित थी।

आपको बता दें कि डॉ मोहन सरकार में 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी। इसे जरिए यह संकेत दिया जाएगा कि मोहन सरकार केवल राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर निर्णय लेने जनता के करीब पहुंच और साथ ही विरासत को भी जोड़ा जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m