दीपक उपाध्याय, पीथमपुर। मध्य प्रदेश के धार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की भी कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला पीथमपुर का है।

पीथमपुर में बीती रात 13 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। नाबालिग के चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम में पुलिसकर्मी को 10 साल की जेल: कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत हीरोले ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बताया कि नाबालिग के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने अप्राकृतिक कृत्य के प्रयास, नशा कराने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। हीरोले ने अनुविभागीय अधिकारी और बाल विकास अधिकारियों से नाबालिग के इलाज के संबंध में चर्चा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें: सागर में शादी समारोह में फायरिंग: बारात में चली गोली, बैंड बजाने वाले किशोर की मौत

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी माता का देहांत हो चुका है और पिता उसे छोड़कर चले गए हैं। वह इधर-उधर रहकर अपना जीवन बसर कर रहा है। पुलिस ने बताया कि वह नाबालिग के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग को धार से इंदौर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m