भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थियों द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि यूपीएससी (UPSC) के घोषित नतीजों से उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है। मध्यप्रदेश के दो युवा ऐसे हैं जिन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के ईशान और धार के पक्षल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में विशेष प्रतिभा का परिचय दिया है। निश्चित ही ये दोनों युवक अन्य युवाओं के लिए प्रेरक हैं।
यूपीएससी-2025 के परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश का परचम लहराया है। जहां प्रदेश के अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में भी स्थान प्राप्त किया है, वहीं विद्यार्थियों के कुल चयन में भी मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों की संख्या उल्लेखनीय रही है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

