इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। देश का आम बजट पेश हो गया हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के इटारसी के ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र सोलंकी ने अपनी अनोखी कला से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अनाज, प्राचीन और वर्तमान सिक्कों से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर बनाई हैं।

इस कलाकृति में धान, राजगिरा, तिल, अलसी और 50-60 के दशक के पुराने सिक्कों के साथ प्राचीन मुद्रा ‘कोंडी’ का उपयोग किया गया है। किसान योगेंद्र सोलंकी का कहना है कि यह रचना बजट से देश में समृद्धि, खुशहाली और आर्थिक मजबूती की उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने बजट से किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को लाभ मिलने की कामना भी की हैं।

ये भी पढ़ें: Budget 2026 Speech LIVE: बजट में 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का 12.2 लाख करोड़ का अनुदान, एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनाए जाएंगे

योगेंद्र सोलंकी ने पुराने सिक्कों को संरक्षित करने के लिए जिला स्तर पर संग्रहालय या बैंकों में प्रदर्शनी लगाने का सुझाव भी दिया है, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सके। आपको बता दें कि इससे पहले भी वे अनाज से कई राष्ट्रीय नेताओं और महापुरुषों की तस्वीरें बना चुके हैं।

बजट 2026 की बड़ी बातें

  • 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान।
  • बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपयेबड़े टेक्सटाइल पार्क बनेंगे।
  • कैंसर और शुगर की दवा के दाम कम होंगे।
  • शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाया जाएगा।
  • 20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी है।
  • MSME के लिए 10 हजार करोड़ रुपये।
  • 3 केमिकल पार्क का निर्माण
  • महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m