MP Road Accident: मध्य प्रदेश का दिन मंगलवार को हादसों से भरा रहा। गुना और बैतूल में दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की जान चली गई।
गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की मौत
एस आर रघुवंशी, गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रूठियाई से धरनावदा मार्ग पर हरिपुरा गांव के पास मजदूर महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य महिलाएं घायल हो गईं।
ऑटो में करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं सवार थीं जो फसल कटाई के लिए खेतों में मजदूरी करने जा रही थीं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में रूठियाई निवासी 40 वर्षीय फुल्लोबाई ऑटो के नीचे दब गईं और उस्की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में कई अन्य महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। धरनावदा पुलिस ने ऑटो जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
बैतूल में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, बेटी की मौत, माता-पिता समेत तीन घायल
अमित पवार, बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मालेगांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 6 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार साईखेड़ा निवासी धनराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी मायाबाई, पुत्री आरती और प्रीतम नागपुर में एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होकर मारुति इको कार से वापस साईखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मालेगांव के पास कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार हाईवे से पलटते हुए खाई में जा गिरी।

हादसे में आरती विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनराज और मायाबाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं प्रीतम को मामूली चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

