हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आग में जिंदा जलने से 8 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि इलेक्ट्रिक कार में भड़की चिंगारी ने एक घर को अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन घर के दरवाजों पर लगा इलेक्ट्रॉनिक लॉक समय पर नहीं खुला। जिससे सभी आग में जिंदा जल गए। इस घटना से पूरा इलाका दहल उठा। अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए गए है। मृतकों के नाम और तस्वीरें भी सामने आई है। पढ़ें दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी….
यह दिल दहला देने वाली घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में स्थित मनोज पुगलिया के घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। सुबह सब्जी बेचने वाले शख्स ने यह देख घर वालों को नींद से उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई नहीं उठा। देखते ही देखते कार में जोरदार विस्फोट हुआ और 15 मिनट में आग पूरे घर में फैल गई। इस दौरान मकान के अंदर मौजूद गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुआ।
कांच तोड़कर एक महिला को निकाला, आधे घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड
बताया गया कि घर के अंदर मौजूद दो लड़कों ने कांच तोड़कर एक महिला को बाहर निकाला। वहीं घर की छत पर जाने वाले रास्ते पर हाई सिक्योरिटी लॉक लगा था। जो समय पर नहीं खुला और अंदर मौजूद लोग जिंदा जल गए। इधर, सूचना मिलने के बाद भी दमकल विभाग की टीम करीब आधे से एक घंटे लेट पहुंची। जब तक आसपास के लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तीन से चार लोग की बच सके।

कैंसर का इलाज कराने गुवाहाटी से इंदौर आए थे मेहमान
यह भी बताया जा रहा है कि घर के नीचे वाले दरवाजे पर भी हाई सिक्योरिटी लॉक लगा था। जिससे की अंदर मौजूद लोग बाहर ही नहीं निकल सके। मृतक मनोज पुगलिया के घर मेहमान आए थे, जिनकी इस हादसे में जान चली गई। यह मेहमान गुवाहाटी से इंदौर कैंसर का इलाज कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता कि यह उनका आखिरी सफर होगा।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी घटनास्थल पहुंचे।
मृतकों के नाम
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में मनोज पुगलिया (65), विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), सिमरन (30), राशि सेठिया (12) शामिल है।
साल 2022 में हो चुकी है ऐसी घटना, मंत्री ने कही SOP बनाने की बात
इधर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय SOP बनाने की बात कही हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पुनः ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। विशेषज्ञों की टीम बनाकर EV कार के मल्टीपल चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए राय ली जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि इंदौर में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2022 में स्वर्ण बाग कॉलोनी में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। इसके बाद भी अब तक SOP नहीं बनी है। आज भी इंदौर में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

