शिखिल ब्यौहार, भोपाल। साल 2018 कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिनव चौकसे और मृगाखी डेका को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। मध्य प्रदेश ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दोनों की सेवाएं सौंप दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है।

आपको बता दें कि मृगाखी डेका संघ लोक सेवा आयोग (UPSC AIR-126) की टॉपर रही हैं। उन्होंने शासकीय सेवा के लिए असम मेघालय कैडर चुना था। पिछले दिनों उन्हीं के बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव चौकसे से विवाह हो जाने के बाद उनका कैडर असम से मध्य प्रदेश बदल दिया गया था। इसके बाद मृगाखी डेका की पहली पोस्टिंग ग्वालियर में हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m