कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पोषण आहार के अवैध भंडारण मामले में कार्रवाई की गई है। गोदाम मालिक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, घमापुर थाना क्षेत्र स्थित गोदाम में पोषण आहार के 140 बैग बरामद हुए थे। जिसमें आंगनबाड़ी हितग्राहियों को मिलने वाले टेक होम पोषण आहार थे। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने 12 मार्च को करियापाथर में डॉ सीवी यादव के मकान में छापेमारी की थी। घर के एक हिस्से में पोषण आहार का अवैध भंडारण कर रखा था। इस मामले में अब गोदाम मालिक डॉ सीवी यादव और किरायेदार ट्रांसपोर्टर राजेंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल घमापुर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
हिट एंड रन
जबलपुर के खजरी खिरिया बायपास से हिट एंड रन का मामला समने आया है। जहां देर रात तेज रफ्तार कार ने राह चलते राहगीरो को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से 3 लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त चालक को गिरफ्तार किया है। कार ड्राइवर नशे में पूरी तरह धुत था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल आधारताल थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
कार पार्किंग को लेकर विवाद
खमरिया थाना अंतर्गत घाना इलाके में कार पार्किंग को लेकर जमकर विवाद हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बाहर से लड़के बुलाकर मारपीट करने का आरोप है। बताया गया कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इतना ही नहीं बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान महिला के गले से सोने की चैन छीनने का भी आरोप है। पीड़ित परिवार ने शिकायत के बाद भी उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

