शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में नकली सोने के सिक्के दिखाकर जालसाजी मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने साढ़े पांच लाख के 66 नकली सोने के सिक्के देकर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, 28 मार्च को राजनगर कस्बे में रहने वाले निशांत सोनी के यहां दुकान पर 4 लोग पहुंचे और नकली सोने के 66 सिक्के देकर 5 लाख 50 हजार लेकर फरार हो गए। निशांत सोनी ने 29 मार्च को इसकी सूचना राजनगर पुलिस को दी। जिसमें बताया कि चार युवकों ने नकसी सोने के सिक्के के बदले फ्रॉड किया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में शिलान्यास की कोशिश! आदित्य बिरला ग्रुप पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कंपनी की मंशा पर खड़े हुए ये बड़े सवाल
वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मोबाइल डिटेल और संबंधित की लोकेशन खंगाली। इसके आधार पर तीन लोगों को मध्य प्रदेश और एक युवक को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामला: भोपाल में तीसरे आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर! आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग
एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि निशांत सोनी के साथ सोने के सिक्के दिखाकर फ्रॉड का मामला सामने आया था। आरोपियों ने 66 नकली सोने का सिक्का दिखाकर फरियादी से साढ़े पांच लाख रुपये लेकर ऐंठे थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को राउंडअप किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

