बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की पत्थरों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक खेत से अपने घर लौट रहा था, तभी सुनसान इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और पत्थरों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटीहुई है। यह पूरा मामला सीतामऊ थाना क्षेत्र के साखतली गांव का है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग शंकरलाल पिता फूलचंद निवासी साखतली तहसील सीतामऊ का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि बुजुर्ग शंकरलाल अपने जमीन विवाद को लेकर कई बार मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगा चुका था। वहीं बुजुर्ग के कलेक्टर कार्यालय में लोट लगाने के बाद इस मामले में जमकर सियासत भी हुई थी और पूरा प्रदेश इस घटनाक्रम से गूंज उठा था, लेकिन इसके बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
ये भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 घायल, माता के दर्शन कर मंदिर से लौट रहे थे सभी
सूचना मिलते ही सीतामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मृतक का जमीनी विवाद सामने आया है और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

