बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर पुलिस ने एक बार फिर एमडी ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपयों की ड्रग्स के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले में भी डोडाचूरा के मामले गिरफ्तार हो चुका है।
मंदसौर की यशोधर्मन पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी रमेशचंद्र पाटीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्ज़री कार से 50 लाख रुपए कीमत की 530 ग्राम एमडी की तस्करी कर रहा था। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहर के महू नीमच रोड़ स्थित स्टील नगर से कार सवार को रोका गया था। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एमडी ड्रग्स के साथ 5 किलो डोडाचूरा पकड़ा।
ये भी पढ़ें: नाबालिग से हैवानियत की हदें पार: लंच ब्रेक में स्कूल से घर लेकर गए, फिर कमरे में बंद कर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, VIDEO भी बनाया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो यह एमडी ड्रग्स रतलाम जिले के किसी ढाबे से लेकर आया था और ट्रक चालकों को बेचा करता था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: प्रशासन सुन लेता फरियाद तो नहीं जाती ‘जान’! मंदसौर में पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, कलेक्ट्रेट में लोट लगाकर विवाद निपटाने की कर चुका था मांग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

