MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ओले गिरने और बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी कई जिलों में मावठा गिरने की संभावना है। मौसम केंद्र ने बताया कि प्रदेश में अगले तीन दिन कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार है। आइए जानते है एमपी के मौसम का ताजा हाल…
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते एमपी में ओले गिर रहे है और बारिश हो रही है। जबकि 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिससे 10 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, केंद्र सरकार के बजट की खूबियां बताएंगे मुख्यमंत्री, SIR को लेकर थाने जाएगी कांग्रेस, राजधानी के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, भोपाल चैंबर चुनाव का रिजल्ट जारी
आज यहां पानी गिरने की संभावना
मंगलवार को ग्वालियर, राजगढ़, रीवा विदिशा, गुना, मुरैना, भिंड, आगर मालवा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, दमोह, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी में गरज चमक के साथ पानी गिरने के आसार है। इनमें से कई जिलों में सुबह मध्यम कोहरा भी देखने को मिला।
एमपी में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 4 फरवरी बुधवार को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में मध्यम कोहरा रहेगा।
- 5 फरवरी गुरुवार को ग्वालियर, गुना, रीवा, राजगढ़, मऊगंज, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, दतिया, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
- वहीं 6 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर, गुना, रीवा, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, मऊगंज, मुरैना, भिंड, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में कोहरा रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


