MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। भोपाल समेत कई जिलों में तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश होगी। IMD ने आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के उत्तर, पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बुधवार को 3 साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय रहे। जिससे बारिश का सिलसिला जारी रहा। 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। हालांकि इसका असर एमपी में कम ही देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: आज से गेहूं खरीदी, तिलक लगाकर किसानों का स्वागत, CM लेंगे बैठक, टीकमगढ़ दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन, TET परीक्षा रोकने SC में पक्ष रखेगी सरकार, UCC कमेटी की अध्यक्ष बनेंगी पूर्व जज रंजना देसाई!
IMD के अनुसार, आज गुरुवार को शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मंडला में आंधी बारिश और गरज चमक का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जगहो पर 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, रायसेन, रतलाम, धार और नर्मदापुरम समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

