MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज से बारिश का सिलसिला थमेगा और भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। प्रदेश के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार है। वहीं 15 अप्रैल को फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा, लेकिन एमपी में इसका असर सीमित रहेगा।

एमपी में अप्रैल में आंधी-बारिश का दौर रहा। 1 से 9 अप्रैल तक कहीं न कहीं मौसम बदला रहा। गुरुवार को भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी रही। जिसके असर से शहडोल, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट और अनूपपुर में मौसम बदला रहा। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं हल्की बारिश हुई। शुक्रवार से सिस्टम का असर खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम लेंगे बैक टू बैक बैठकें, नारी शक्ति वंदन का उत्सव, पहले दिन 1616 क्विंटल गेहूं खरीदी, कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में मातृ मृत्यु के मामलों पर बड़ी पहल, बोरवेल में गिरे ‘भागीरथ’ का रेस्क्यू जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिन तक कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। यानी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं 15 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव होगा। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि एमपी में इसका असर कम ही देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बोरवेल में गिरे ‘भागीरथ’ का रेस्क्यू जारी: उज्जैन के बड़नगर में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 75 फीट पर लोकेट हुआ मासूम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m