MP Weather Update: मध्य प्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते तापमान बढ़ गया है। प्रदेश में आने वाले दिनों में पारा और भी बढ़ेगा। अगले दो दिन के अंदर अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। यानी मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर देखने को मिल रहा है। मालवा-निमाड़ के जिले सबसे गर्म पड़ रहे है। कई शहरों में तापमान 38 डिग्री से ज्यादा है। रतलाम जिले में सबसे ज्यादा 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को धार जिले में 38.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री, सागर में 37.2 डिग्री, गुना में 37 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड हुआ।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: अशोकनगर के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, रंग पंचमी पर रंगों से सराबोर होगा एमपी, इंदौर में निकलेगी गेर, भोपाल में ‘द पिंक रन’, अब जिलों में मंत्रालय वाली सख्ती
IMD की एडवाइजरी
प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए आईएमडी ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दोपहर 12 से 3 बजे तक तेज धूप से बचने की सलाह दी है। कहा गया कि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते से पहले मुंह को कपड़े से ढंक लें। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाईड्रेट रखें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

