MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आंधी बारिश और ओले का दौर थम गया है। प्रदेश में अभी से ही अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। रात में 17 डिग्री से ज्यादा तो कुछ शहरों में ठंड का असर भी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 176 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चल रही हैं। जिसका असर उत्तरी हिस्से में दिखाई दे रहा है। इसके चलते तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं, लेकिन भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर जिलों में पारा 30 से 34 डिग्री के बीच है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बजट सत्र का 10वां दिन, आलीराजपुर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह, ग्वालियर नगर सरकार का बजट आज, भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
पारा 35 के पार
बीते दिन यानी गुरुवार को खरगोन और खंडवा का तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। इंदौर में 33.1 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, भोपाल में 32 डिग्री और जबलपुर में 31.9 डिग्री रहा।
कहीं ठंडी तो कहीं गर्म रात
एमपी में रात का तापमान भी बढ़ रहा है। बुधवार-गुरुवार की रात कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 9.4 डिग्री और पचमढ़ी में 9.8 डिग्री रहा। बाकी शहरों में पारा 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
2 मार्च को नया सिस्टम
2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के आसार है। सिस्टम के चलते उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे पहले पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


