MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवा और गरज-चमक के भी आसार है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…

मध्यप्रदेश में जहां एक ओर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं अब मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश में आज बुधवार से एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है। जिसका असर अगले तीन दिनों तक साफ दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, 18, 19 और 20 मार्च को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: गुड़ी पड़वा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम-हरदा भी जाएंगे, भोपाल में कवि सम्मेलन आज, डॉ विश्वास कुमार सुनाएंगे कविता, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, सड़क हादसों में रोज 41 मौत-हाईकोर्ट सख्त, दाऊदी बोहरा समाज कल मनाएंगे ईद

सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिला और मंगलवार को भी तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। सबसे गर्म शहर खरगोन रहा। यहां तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 38 डिग्री, रायसेन में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.2 डिग्री और खंडवा में 37.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, अब इस बदलते मौसम से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मार्च में पहली बार इतना मजबूत सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m