शिखिल ब्यौहार, भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिहार के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़े एक बड़े कृषि कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

तयशुदा दौरा कार्यक्रम  

  • सुबह 8:40 बजेमुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
  • सुबह 9:00 बजे वायुयान से भोपाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गया जी (बिहार) के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 10:45 बजेबोधगया पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:30 बजे गया जी से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में शामिल होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 3:20 बजेगया एयरपोर्ट से भोपाल के लिए वापसी की उड़ान भरेंगे।
  • शाम 4:45 बजेस्टेट हैंगर भोपाल लौटेंगे।
  • शाम 5:00 बजेमुख्यमंत्री निवास आगमन होगा।

11 अक्टूबर को 502 करोड़ की RTE फीस होगी ट्रांसफर

सीएम डॉ मोहन यादव कल नरसिंहपुर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत 502 करोड़ रुपये की फीस प्रतिपूर्ति राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। यह राशि प्रदेश के 20 हजार 456 प्राइवेट स्कूलों के खातों में जाएगी। इससे 8 लाख 19 हजार से अधिक गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई सुनिश्चित होगी।
सीएम इसी दिन नरसिंहपुर में 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस स्कूल में KG-1 से 12वीं तक के बच्चों के लिए डिजिटल क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।गौरतलब है कि 2011 से अब तक 16 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की फीस के रूप में 3600 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

भोपाल के लालघाटी में लगी भीषण आग

राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ बरेला गांव के पास मुख्य सड़क पर स्थित खाने-पीने की कई दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

4 से 5 दुकानें हुईं आग की चपेट में 

जानकारी के अनुसार, लालघाटी इलाके में बरेला गांव के समीप रोड किनारे खान-पान से जुड़ी 4 से 5 दुकानें बनी हुई थीं। अचानक इनमें किसी वजह से आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

पुलिस और दमकल ने पाया काबू 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास के अन्य इलाकों या अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m