शिखिल ब्यौहार, भोपाल। आज पूरा देश भोलेनाथ के भक्ति-रस में डूबा हुआ है। राजधानी भोपाल में तो महाशिवरात्रि की धूम अलग ही स्तर पर है। शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है, और शाम को निकलने वाली भव्य शिव बारात पूरे शहर को शिवमय कर देगी। भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 22 वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी जीवंत है। यहां भव्य शिव बारात निकाली जा रही है, जिसमें डमरू दल, बैंड-बाजे, झांकियां और खास बात – पहली बार 50 से अधिक बालिकाएं डमरू बजाते हुए शामिल हो रही हैं। बारात में बाबा बटेश्वर दूल्हे के स्वरूप में चांदी की नंदी पर सवार होंगे। रात 10 बजे यह बारात भवानी मंदिर पहुंचेगी, जहां भंडारे का भी आयोजन होगा।
READ MORE: महाशिवरात्रि पर 2.30 बजे खुले महाकाल के पट: भस्म से सजे बाबा, उमड़ा आस्था का सैलाब, 44 घंटे खुला रहेगा दरबार
बड़वाले महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंच रहे हैं। यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा-अर्चना, अभिषेक और जागरण का सिलसिला जारी है। भोजपुर महादेव मंदिर में 15 फरवरी से ही ‘महादेव-भोजपुर महोत्सव’ शुरू हो चुका है। यहां भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पूरे प्रदेश में शिव बारातों और महोत्सवों की धूम मची हुई है, लेकिन भोपाल की यह शिव बारात अपनी भव्यता और परंपरा के लिए खास है।
उज्जैन में बाबा महाकाल का 44 घंटे खुला रहेगा दरबार
देश भर में महाशिवरात्रि की धूम है । शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तडके तीन बजे विशेष पंचामृत अभिषेक और भस्मारती पूजन किया गया। बाबा की भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे । शिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज महाकाल मंदिर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आने की संभावना है । दर्शन के लिए आज सुबह से लगातार 44 घण्टे तक बाबा महाकाल के पट खुले रहेंगे ।
उज्जैन में भगवान शिव भूतभावन महाकाल रूप में विराजित है । बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केवल यही ज्योतिर्लिंग है, जिसकी मुद्रा दक्षिण मुखी है । पूरी तरह से भगवान महाकालेश्वर के रंग में रंगे इस शहर की सुबह-शाम ऐसी लगती है, मानो स्वयं विधाता ने इसे अमृत की बूँदों से नहलाकर सजाया-सँवारा हो।और यही वे बाबा महाकाल हैं जिन पर नित्य भस्म चढ़ाई जाती है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10 बजे बड़वाले महादेव मंदिर भोपाल में पूजन-अर्चना करेंगे।
- दोपहर 1:40 पर नवग्रह शक्तिपीठ डबरा पहुंचेंगे
- स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
- शाम 4:15 पर उज्जैन पहुंचेंगे
- उज्जैन में विक्रम महोत्सव का शुभारंभ और विक्रम व्यापार मिलेगा शुभारंभ करेंगे
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


