शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कुछ समय से गोकशी के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस से गाय के मांस मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं अब मुस्लिम समाज इन घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए सड़क पर उतरी और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। 

‘गोवंश के सम्मान में मुस्लिम मैदान में’ के लगाए नारे

दरअसल, प्रदेश में गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को आल इंडिया मुस्लिम कमेटी सड़क पर उतरी। एक तरफ उन्होंने राजधानी में लगातार गोकशी के मामलों का विरोध किया। वहीं गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी रखी। मुस्लिम समाज ने ‘गोवंश के सम्मान में मुस्लिम मैदान में’ के नारे लगाए। साथ ही प्रदेश में गौमाता की स्थिति पर चिंता जताई। 

17 दिसंबर को संदिग्ध ट्रक से मिले थे गौ मांस

17 दिसंबर 202 को जहांगीराबाद इलाके में हिंदू संगठनों ने एक संदिग्ध कंटेनर पकड़ा था। जांच में पता चला कि कंटेनर में करीब 26 टन मांस भरकर मुंबई भेजा जा रहा था। मथुरा फॉरेंसिक लैब की शुरुआती रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि होने के बाद, 8 जनवरी को पुलिस ने स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी और ड्राइवर शोएब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

काली मंदिर के पास बोरी में मिली थी बछड़े की लाश

बीते दिनों राजधानी भोपाल के काली मंदिर के पास एक बोरी में गाय का बछड़ा मिला था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस घटना के विरोध में जय भवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

 टीकमगढ़ में कुएं में मिला था बछड़े का कटा सिर

टीकमगढ़ में बल्देवगढ़ कस्बे के नजदीक केलपुरा के एक कुएं में देर रात बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। बाकी अंग एक बोरी में बंद करके फेंका गया था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश हो गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m