Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » मध्यप्रदेश

ट्रेन से मोबाइल किया चोरी, फिर बैंक अकाउंट से उड़ाए 4.50 लाख, वैष्णो देवी से लौटते वक्त युवक के साथ हो गया खेला  

Rituraj Vaishnav
12 Aug 2025, 07:27 PM August 12, 2025
मध्यप्रदेश
ट्रेन से मोबाइल किया चोरी, फिर बैंक अकाउंट से उड़ाए 4.50 लाख, वैष्णो देवी से लौटते वक्त युवक के साथ हो गया खेला  
Share
Share Share Follow

Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शातिर चोरों की शातिर बाजी का एक मामला सामने आया है। जहां वैष्णो देवी से वापस ग्वालियर ट्रेन से लौटकर आ रहे एक युवक का ट्रेन में मोबाइल शातिर चोरो ने चोरी कर लिया। फिर चोरों ने उसके मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर खाते से 4 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। हालांकि युवक ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट जीआरपी में कर दी थी। लेकिन जब ट्रांजैक्शन के मैसेज उसके पास आए तब इस बात का पता चला तो उसने ग्वालियर साइबर सेल थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। वहीं  साइबर सेल पुलिस ने उसकी शिकायत पर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ MORE: गुस्से में खोया आपा, एक मजदूर ने दूसरे की दांत से काट डाली उंगली, थाने पहुंचा शख्स तो पुलिस भी रह गई सन्न 

दोस्तों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था भूपेंद्र  

दरअसल ग्वालियर के मुरार एमएच चौराहा निवासी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर आईडीएफसी बैंक के लिए रिकवरी का काम करते हैं। उनकी खुद की कलेक्शन कंपनी है। कु़छ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा, जम्मू-कश्मीर गए थे। रविवार रात वह श्रीशक्ति एक्सप्रेस जम्मू से दिल्ली के लिए सवार हुए थे। सेकेंड एसी में उनका रिजर्वेशन था। ट्रेन सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचनी थी। ट्रेन में सुबह उनका मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा हुआ था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जब मोबाइल उन्हें उस स्थान पर नहीं मिला तो दिल्ली जीआरपी में उन्होंने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और वापस अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से ग्वालियर लौटे। 

READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 4500 रुपये रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक को रंगे हाथों पकड़ा  

सात बार में निकाल लिए साढ़े चार लाख 

जब ट्रेन उनकी मथुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो दूसरे मोबाइल पर उनके पास ICICI बैंक खाते से तीन किस्तों में 10 हजार, 21 हजार और 1 लाख 5 हजार रुपए निकलने के मैसेज आए। जब तक वह कुछ समझ पाते उससे बाद उनके मोबाइल पर ICICI क्रेडिट कार्ड के चार ट्रांजेक्शन और हुए जिसमें 51,650, 82,545, 15,000 और 1 लाख 2 हजार रुपए भी निकाल लिए। अज्ञात चोरों ने कुल 4.50 लाख रुपए निकाल कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर लिया। इस बात का पता चलने पर फरियादी ग्वालियर पहुंचने के बाद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पुलिस कार्यालय स्थित साइबर क्राइम थाने में अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत की। वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

CG News : केवई नदी में अवैध रेत उत्खनन पर एक्शन, 1,00,000 का लगाया जुर्माना
Uncategorized

CG News : केवई नदी में अवैध रेत उत्खनन पर एक्शन, 1,00,000 का लगाया जुर्माना

Today | 1 min ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
RBSE 10th Result Date Out: कल आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान
राजस्थान

RBSE 10th Result Date Out: कल आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
“तेहरान पर हमले रोके, बातचीत से तय होगा आगे का प्लान”, ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रेंडिंग

“तेहरान पर हमले रोके, बातचीत से तय होगा आगे का प्लान”, ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

Today | 7 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
​पटना STF की बड़ी कार्रवाई, असली सोना दिखाकर नकली थमाने वाला कुंदन गिरफ्तार, 6 चेन बरामद
बिहार

​पटना STF की बड़ी कार्रवाई, असली सोना दिखाकर नकली थमाने वाला कुंदन गिरफ्तार, 6 चेन बरामद

Today | 17 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
नगर पालिका में ACB का छापा, रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथों गिरफ्तार, CMO को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही टीम
छत्तीसगढ़

नगर पालिका में ACB का छापा, रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथों गिरफ्तार, CMO को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही टीम

Today | 20 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University Agrawal Hospital ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×