MP Morning News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज होली के रंग में सराबोर होंगे। वे सुबह 9 से 10.30 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सीएम हाउस में होगा। जहां जमकर होली खेली जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां पूर्व सीएम वीरेंद्र कुमार सखलेचा के जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:50 बजे विधानसभा से सीएम हाउस पहुंचेंगे।
आज होली के रंग में डूबेगा भोपाल
भोपाल के अलग-अलग इलाकों से चल समारोह निकलेगा। दयानंद चौक, जुमेराती, करोद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर रंग-गुलाल के कार्यक्रम होंगे। हिंदू उत्सव समिति की ओर से दयानंद चौक से पारंपरिक होली चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। सुरक्षा को लेकर 1400 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। वहीं हुड़दंग करने पर तुरंत एक्शन होगा।
पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू
पुराने शहर में आज धुलेंडी का जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर पुलिस ने पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। सुबह 8 बजे से जुलूस खत्म होने तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। धुरेड़ी का चल समारोह दयानंद चौक से शुरू होकर जुमेराती गेट, छोटा भैया कॉर्नर, घोड़ा नक्कास, कुंदन नमकीन मार्ग, गणेश चौक मंगलवारा, जैन मंदिर रोड, इतवारा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, चिंतामन चौक, पीपल चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक, सिंधी मार्केट और पुराना पोस्ट ऑफिस होते हुए जनकपुरी में खत्म होगा।
तलैया तिराहा से बुधवारा, भारत टॉकीज से इतवारा, चौकी इमामबाड़ा से जुमेराती, नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास, अल्पना तिराहा से नादरा, भोपाल टॉकीज से नादरा बस स्टैंड और काजी कैंप से सिंधी कॉलोनी की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन और सवारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन मार्गों का ट्रैफिक वीआईपी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
होली के मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
होली के मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त एक्शन होगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा ज्यादा रहेगा। भोपाल शहर में 2 हजार से ज्यादा का बल लगाया गया है। पुलिस हर एक चौराहे पर ड्रोन केमरों से निगरानी करेगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में चेक पॉइंट बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
भोपाल के प्रमुख व्यापारिक संस्थान रहेंगे बंद
आज भोपाल के प्रमुख व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। होटल रेस्टोरेंट 4 बजे के बाद खुलेंगे। व्यापारी संगठनों ने पूर्ण रूप से व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी परिवार और समाज के साथ होली का त्योहार मनाएंगे।
इनका फैसला
- भोपाल किराना व्यापारी महासंघ
- थोक चावल दाल संघ
- राजधानी किराना व्यापारी संघ
- आटा मैदा एसोसिएशन
- थोक गल्ला मंडी करोद
- थोक तेल शक्कर व्यापारी संघ
- कन्फेक्शनरी व्यापारी एसोसिएशन
- आजाद मार्केट व्यापारी संगठन
- भोपाल व्यवसाय संघ
- चौक सराफा बाजार
- थोक रेडीमेड व्यवसाय संघ
- थोक वस्त्र व्यवसाय संघ, बैरागढ़
- न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति
- भेल व्यापारी संघ
- इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, इतवारा
- ट्रांसपोर्ट संगठन, पुराना भोपाल
- घोड़ा निक्कास व्यापारी संघ
ग्वालियर में आज निकलेंगी मस्तानों की टोलियां
ग्वालियर में आज गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक मस्तानों की टोलियां दिखाई देंगी। सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण धुलेंडी नहीं मनाई गई थी। इसलिए आज बुधवार को पूरा शहर होली के रंगों में सराबोर नजर आएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

