Bihar Politics: सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव ने निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि, यदि नीतीश जी बिहार से हटे तो भाजपा प्रदेश को चारागाह बना देगी। ऐसा होने से हम सभी को रोकना चाहिए।

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।”

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके अलावा बीजेपी और एनडीए के अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के दोनों डिप्टी सीएम समेत अन्य कई नेता मौजूद रहें।

नीतीश कुमार के नामांकन पर गृहमंत्री अमित शाह का भी बयान सामने आया है। शाह ने कहा कि, राष्ट्रीय राजनीति में नीतीश का प्रवेश। नीतीश के दामन पर कोई दाग नहीं है। नीतीश का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है. नीतीश कुमार बिहार को आगे ले जाएंगे। राज्यसभा आने पर नीतीश का स्वागत। बिहार के विकास में नीतीश का योगदान है।

ये भी पढ़ें- ‘उन्हें कोई हाईजैक नहीं कर सकता’, तेजस्वी के बयान पर JDU नेता का तगड़ा पलटवार, कहा- जब वे फैसले लेते हैं, तो उसे….