संदीप शर्मा, विदिशा। किसानों के सम्मान में जीतू पटवारी मैदान में… यह नारे उसे समय लगने लगे जब मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी अचानक विदिशा पहुंचे। पीसीसी चीफ किसानों के बीच मंडी में पहुंच गए। उन्हें देख चारों तरफ भीड़ लग गई। दोपहर का समय था कई किसान भोजन कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी किसान भाइयों के साथ भोजन करने बैठ गए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष बना रही है, लेकिन किसानों के साथ तो धोखा किया जा रहा है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि देश के कृषि मंत्री हमारे प्रदेश और विदिशा के ही हैं लेकिन फिर भी हमारे प्रदेश में बारदाना नहीं है। बाढ़ आने का बहाना बनाकर किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। बार-बार फसल खरीदने की तारीख को बढ़ाया जा रहा है। बेचारा किसान परेशान है। सालभर मेहनत कर फसल उगाता है, जब बेचने की बारी आती है तो उसके साथ छलावा होने लगता है। उन्होंने कहा कि मैं आज आप लोगों के बीच आपकी बात सरकार तक पहुंचने ही आया हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद हैं, उनके यहां पर जमीन है और आए दिन रील बनाते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘अजय सिंह की राज्यसभा जाने में कोई रुचि नहीं’, कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर डॉ गोविंद सिंह की मांग, क्रॉस वोटिंग के खतरे को लेकर कही ये बात
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि आज किसान अपनी उपज बेच रहे हैं। उन्हें समर्थन मूल्य से 300 से 400 प्रति कुंटल का घाटा हो रहा है। हम यह घाटा क्यों सहन करें। इसके लिए किसानों को आवाज उठानी चाहिए। 9 तारीख को हम पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। किसान के साथ हो रहे धोखे का विरोध करेंगे। पटवारी ने कहा कि किसी एक किसान ने कहा कि कल हमने धरना प्रदर्शन किया था तो हमारी उपज का जो मूल 1800-1900 कुंटल मिल रहा था वह आज लगभग 2200 रुपए कुंटल मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: गृह विभाग का बड़ा फैसला: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर 87 बंदियों की समय से पहले होगी रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

