शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। जबलपुर के सुनील मीना ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है। टॉप-5 में अंकित रघुवंशी, दीपक जाट, आदर्श सेन और सूरज मसीह शामिल हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर मेरिट सूची और स्कोरकार्ड अपलोड कर दिए हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 7500 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। परीक्षा के पहले चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 9,78,059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। फाइनल रिजल्ट 87-13 के फॉर्मूले के अनुसार जारी किया गया है। इसमें 6,525 पदों पर अंतिम चयन घोषित किया गया है, जबकि OBC आरक्षण के चलते 13 प्रतिशत पद होल्ड रखे गए हैं।
उम्मीदवार अपनी मेरिट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। MPESB ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया (दस्तावेज सत्यापन आदि) के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- esb.mp.gov.in पर जाएं
- Police Constable Recruitment Test 2025 Final Result लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

