मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में मोटर चालू करने के दौरान डीपी में फॉल्ट हुआ और किसान देखते ही देखते काल की गाल में समा गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला जिले के रेहली गांव का है। जानकारी के मुताबिक, किसान नाथूराम गुर्जर रविवार को खेत में मोटर चालू कर रहा था। इसी दौरान डीपी में फॉल्ट हुआ और वह करंट के चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण नाथूराम को लेकर प्राथमिक बेरछा सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर में लगी गोली

इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर वाले सदमे है। घर वालों ने यह सोचा भी न था कि इतनी जल्दी नाथूराम उन्हें छोड़कर चले जाएगा। हालांकि मौत कब कैसे और कहा आ जाए, इस बारे में कुछ कहां नहीं जा सकता है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें: थाने में आत्महत्या का मामलाः युवक के परिजनों ने किया चक्काजाम, क्षेत्र छावनी में तब्दील, न्यायिक जांच शुरू

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m