MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 11 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मध्य प्रदेश का ‘महाबजट’ तैयार!
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट 4.70 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष के 4.21 लाख करोड़ रुपये के बजट से करीब 12 प्रतिशत अधिक होगा। पढ़ें पूरी खबर…
बजट सत्र से पहले सरकार ने फिर लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज
एमपी विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले मोहन सरकार ने बाजार से 5 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज उठा लिया है। यह पिछले एक सप्ताह में लिया गया दूसरा बड़ा कर्ज है। इससे पहले 4 फरवरी को सरकार 5300 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी थी। प्रदेश में लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज्य को कर्ज के बोझ में डुबो रही है। पढ़ें पूरी खबर…
सीएम डॉ मोहन ने उज्जैन को दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 1,133.67 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन और 47.23 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोजेक्ट संवर्धन (मातृ एवं शिशु पोषण) का शुभारंभ भी किया। पढ़ें पूरी खबर…
BJP नेता ने किया सुसाइड
खंडवा में बीजेपी नेता जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू ने कांग्रेस की सूदखोर नेता की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मोघट पुलिस के मुताबिक, मृत्यु पूर्व दिए बयान में जीतू ने बताया कि वह आर्थिक दबाव और सूदखोरी के कारण तनाव में थे। पढ़ें पूरी खबर…
भोपाल नगर निगम का एक और कारनामा!
इंदौर के भागीरथपुरा में जल त्रासदी से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इस भयानक दुर्घटना के बाद भोपाल नगर निगम ने कोई सबक नहीं लिया। गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
ग्वालियर में पति-पत्नी की अदला बदली
ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई कोई हैरान हो गया। इस मामले में एक पीड़ित पति की पत्नी को लेकर एक पीड़ित पत्नी का पति लेकर भाग गया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों पीड़ित पति-पत्नी एसपी कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर…
राजधानी में ईरानी डेरे पर फिर पड़ा छापा
राजधानी भोपाल स्थित ईरानी डेरे पर पुलिस ने एक बार फिर छापा मारा है। देर रात 2 बजे करीब 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के साथ अमन कॉलोनी करोंद ईरानी डेरे पर छापा मारा है। करीब 4 घंटे तक ईरानी डेरे पर कार्रवाई चली। पढ़ें पूरी खबर…
इंदौर में ED की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम में पदस्थ पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की संपत्ति कुर्क की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
कोर्ट के ADJ से अभद्रता करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार
देवास जिला कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ भाजपा नेता सहित 2 युवकों ने अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। वहीं प्रशासन ने मुख्य आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की है। पढ़ें पूरी खबर…
ग्वालियर में पूर्व आयुक्त पर केस दर्ज
ग्वालियर नगर निगम में स्वच्छता निरीक्षक भर्ती फर्जीवाड़े मामले में की गई शिकायत पर एक्शन देखने मिला है।EOW ने ग्वालियर पूर्व निगमायुक्त अमन वैष्णव और अपर आयुक्त(वित्त) रजनी शुक्ला सहित सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। नगर निगम ग्वालियर में स्वच्छता निरीक्षक पद पर जबलपुर निवासी अदिति सिंह की नियुक्ति की गई थी। नगर निगम कर्मचारी संदीप शर्मा ने नियम विरुद्ध भर्ती की शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर…
आरिफ मसूद ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम!
एमपी के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंच से दहाड़ते हुए बीजेपी को जमकर लताड़ा और दूसरी तरफ अपनी पार्टी को भी नहीं बख्शा! उन्होंने कांग्रेस के लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि आपस में न लड़े, क्यों कि गड़बड़ जनता नहीं बल्कि सियासतदार करते है। SIR को लेकर मसूद ने कलेक्टर को भी चेतावनी दी है। कांग्रेस MLA के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया और भारतीय जनता पार्टी ने इस पर हमला बोला हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


