MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 20 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

24 तारीख को भोपाल आएंगे खरगे और राहुल गांधी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस किसान सम्मेलन करने जा रही है। 24 फरवरी को भोपाल में इसकी बैठक होगी। जिसमें शामिल होने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

हेमंत कटारे ने पद से दिया इस्तीफा

 मध्य प्रदेश उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को पत्र सौंपा है। अपनी शादी की सालगिरह पर उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने परिवार को समय न दे पाना बताया है। पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया आशिक संग भागी दो बच्चों की मां

इन दिनों लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं के अवैध संबंध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से समाज की फिक्र न कर अपने प्रेमी संग फरार हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के विदिशा से देखने को मिला है जहां 2 बच्चों की मां को किसी और से इश्क हो गया। जिसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर आने आशिक संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर

सिहोरा की घटना पर हिंदू संगठन ने खोला मोर्चा

 मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में हुई घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग बेकाबू हो गए और दुकानों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। वहीं पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। बवाल होता देख लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब 60 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया ब्रांड का पहला स्टेट ग्रैंड फिनाले यहां आयोजित किया गया। फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2026 का यह ग्रैंड फिनाले मिंटो हॉल में हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश से चुनी गईं 16 प्रतिभागियों ने ताज के लिए जोरदार मुकाबला किया। इस प्रतियोगिता में सिवनी जिले की धनुश्री चौहान ने शानदार प्रदर्शन के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया। धनुश्री ने अपनी ग्रेस, इंटेलिजेंस, टैलेंट और मजबूत पर्सनैलिटी से सभी को प्रभावित किया। अब वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर फेमिना मिस इंडिया 2026 में करेंगी, जहां वे देश की अन्य राज्य विजेताओं के साथ मुकाबला करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व सैनिक ने (Ex Army Man) गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे सिर के चिथड़े उड़ गए और खून के धब्बे दीवारों पर जा लगे। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नहीं बदले तेवर

सीएम डॉ मोहन यादव के माफी मांगने के बाद भी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को न कोई रंज है न कोई गम है। दरअसल, सदन में नेता प्रतिपक्ष को ‘औकात’ में रहने की हिदायत देने के बाद फिर अजीबोगरीब बयान दिया हैं। मीडिया की ओर से पूछे गए ‘आपकी तरफ से सीएम ने माफी मांगी है’, सवाल पर कैलाश ने कहा कि भाई ‘कप्तान है वो तो यार, माफी मांगी तो क्या हो गया’ इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

बेटे-बेटी ने घर में 4 दिनों तक रखी मां की लाश

एमपी के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे और बेटी ने अपनी मृत मां के शव के साथ करीब 3 से 4 दिन गुजारे। पड़ोसियों को जब घर से बदबू आनी शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव देखा तो उनके भी होश फाखता हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर

AI Summit में कांग्रेस के हंगामे पर भड़के CM डॉ. मोहन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘India AI Impact Summit’ में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। इसे लेकर भाजपा भड़क उठी और कांग्रेस को जमकर घेरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर कहा कि कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है। पढ़ें पूरी खबर

भोले की भक्ति में लीन दिखा टाइगर

शाहडार के जंगलों से एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m