MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरे के बीच बारिश का दौर भी जारी है। उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुरैना और श्योपुर जिले में ओलावृष्टि की संभावना है। एमपी में अगले चार दिन तक मावठा गिरने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से यह स्थिति बनी है। जिससे 2 से 5 फरवरी के बीच इसका असर ज्यादा रहेगा। इसके चलते 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: आम बजट का लाइव प्रसारण, सीएम डॉ मोहन सुनेंगे General Budget, इंदौर और गुजरात भी जाएंगे मुख्यमंत्री, फरवरी में किसानों को बड़ी सौगात, इंदौर में संघ के दिग्गजों का जमावड़ा, पीसीसी चीफ लेंगे बैठक, भोपाल चैंबर चुनाव आज
आज यहां बारिश के आसार
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में पानी गिरने की संभावना है। आईएमडी ने ग्वालियर, गुना, मंदसौर, मुरैना, भिंड, आगर मालवा, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, नीमच, राजगढ़, दतिया, निवाड़ी और श्योपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 2 फरवरी सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दमोह, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है।
- 3 फरवरी मंगलवार को ग्वालियर, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- 4 फरवरी बुधवार को रीवा, छतरपुर, सतना, मऊगंज और पन्ना में बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर समेत कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


