शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि उज्जैन और नीमच में ओले भी गिरे। भोपाल, मंदसौर और बैतूल में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखने को मिला है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, देवास सहित पश्चिमी और उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। खंडवा, बैतूल, देवास सहित छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, रतलाम सहित 10 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

