भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में पारा 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद रतलाम में 38.6 डिग्री, जबकि खरगोन में 38 डिग्री तापमान पहुंच गया।
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान
- धार, खंडवा, नरसिंहपुर और खजुराहो — 36 डिग्री या इससे अधिक
- उज्जैन — 35.5 डिग्री
- इंदौर — 35 डिग्री
- भोपाल — 34.6 डिग्री
- जबलपुर — 34.6 डिग्री
- ग्वालियर — 33.4 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने में गर्मी का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात के तापमान में भी हल्की वृद्धि देखी जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

