MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र ने आज बुधवार को 20 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले 2 दिन भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना और मध्यम कोहरा रह सकता है। आइए जानते है प्रदेश के मौसम का ताजा हाल…
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश में बीते चार दिन तक बारिश और ओलावृष्टि हुई। मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं पानी गिरा तो कहीं ओले गिरे। आज बुधवार की सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर चंबल, बुंदेलखंड और रीवा संभाग के जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला है।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
5 फरवरी गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, मऊगंज, भिंड, निवाड़ी, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रीवा और सतना में घना कोहरा रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, सीहोर देवास समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। एमपी में 6 फरवरी शुक्रवार को कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश होने की भी संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


