लुधियाना : लुधियाना से बड़े धमाके की खबर सामने आई है। एक के बाद एक हुए धमाकों से लोग दहशत में आ गए। यह धमाका बहादुर के रोड स्थित होलसेल सब्जी मंडी में प्लास्टिक के क्रेट्स में भयानक आग लगने के कारण हुआ है। यहां एक के बाद एक हुए कई जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा है। जैसे ही धमाके की आवाज आई लोगों में दहशत सी आ गई।
बताया जा रहा है कि यह आग फ्रूट मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़े प्लास्टिक क्रेट्स को किसी व्यक्ति द्वारा कथित सुलगती हुई बीड़ी फेंकने के बाद लगी है, हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग देखते ही देखते भयानक रूप ले ली। आसपास के इलाके में भयानक माहौल नजर आने लगा। आग की लपटे और धुआं आसमान में कई किलोमीटर दूर तक फैल गया था। वहीं फ्रूट मंडी में आग लगने के कारण हजारों प्लास्टिक के क्रेट्स मौके पर खड़ी एक टाटा 407 और कई झुग्गिया जलकर राख की भेंट चढ़ गई है। इस बीच झुग्गियों में पड़े हुए गैस सिलेंडर फटने के कारण हुई जोरदार धमाके बहुत ही खौफनाक बन गया था।

लुधियाना सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कुलप्रीत सिंह रूबल ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों की टीम ने पानी की तेज बौछारें मारते हुए कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की भयानक लपटों पर काबू पाया है। लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
- बड़ी खबर : MP के कांग्रेस विधायक दिल्ली में गिरफ्तार, कल हो सकती है सजा
- धमाके के लिए रहें तैयार, इस देश के खिलाफ 3 T20I खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान
- ‘जैसा खाएंगे, वैसा ही दिमाग होगा’, जानें क्यों नीरज कुमार ने तेजस्वी के लिए कही ये बात?
- श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर में ILD क्लिनिक और लंग ट्रांसप्लांट विभाग की OPD का शुभारंभ, अब रायपुर में ही मिलेगा फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का विश्वस्तरीय परामर्श
- पश्चिम बंगाल में फिर गरजेंगे मोहन चरण माझी, BJP के लिए 2 अप्रैल को करेंगे प्रचार

