Rohit Shetty House Firing Case: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने हरियाणा से शूटर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव (निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा), दीपक (निवासी सेक्टर-45 सादरपुर, नोएडा), सनी (निवासी बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (निवासी बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर है, जबकि बाकी उसके मददगार बताए जा रहे हैं।
मास्टरमाइंड अब भी फरार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शुभम लोणकर बताया जा रहा है, जो अभी फरार है। जांच में सामने आया है कि उसका संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस इस एंगल की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद शूटर हो गया था फरार
बताया गया कि 1 फरवरी की तड़के रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद मुंबई पुलिस को विले पार्ले पश्चिम स्थित एक होटल के पास से एक लावारिस स्कूटर मिला था, जो शेट्टी टॉवर से करीब दो किलोमीटर दूर खड़ा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि स्कूटर से भौतिक सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी।
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, पहले 5 पर लगा मकोका
इस मामले में इससे पहले पुलिस ने 5 आरोपियों को पुणे और आसपास के इलाकों से गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के नाम आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू (हथियार सप्लायर) हैं। पुलिस ने इन पांचों आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत कड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं को देखते हुए यह धाराएं लगाई गईं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


