सोहराब आलम, मोतिहारी। सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज रविवार को औपचारिक रूप से जदयू में शामिल हुए। इस मौके पर एनडीए समेत विपक्ष के भी नेता उन्हें उनके राजनीतिक सफर के लिए बधाई एंव शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इस मौके पर मुंगेर के अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने निशांत कुमार की जदयू में एंट्री पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

दरअसल, मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के करीब 3 सेंटीमीटर छोटे से हरे पत्ते पर बेहद बारीकी से कलाकृति बनाई है। इस लीफ आर्ट में उन्होंने “Welcome to JDU- Congrats Nishant”। यानी ‘जदयू में आपका स्वागत है -बधाई हो निशांत’ का संदेश उकेरा है। इतने छोटे पत्ते पर की गई यह कलाकारी लोगों का ध्यान खींच रही है।

कलाकार के मुताबिक इस कलाकृति को तैयार करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। पीपल के पत्ते पर बनाई गई इस आर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिखाया गया है, जिसमें वे निशांत कुमार को बधाई देते नजर आते हैं। बारीक और सटीक तरीके से बनाई गई यह कला लोगों को काफी पसंद आ रही है।

मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस खास कलाकृति के जरिए उन्होंने निशांत कुमार को जदयू से जुड़ने पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि निशांत कुमार आगे चलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कामों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे और बिहार के विकास में योगदान देंगे।

मधुरेंद्र की बनाई यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कला प्रेमी और आम लोग कलाकार की मेहनत और हुनर की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- निशांत के जदयू में शामिल होने पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, CM नीतीश के लिए कही ये चुभने वाली बात