रवि रायकवार, दतिया। एमपी के दतिया नगरपालिका लिपिक दिलीप सिंह गौड़ ने आत्महत्या कर ली l रविवार को उनका शव यूपी के झांसी स्थित निवास में बरामद हुआ है। सुसाइड से पहले उन्होंने CMO और 2 कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। 

आत्महत्या से पहले दिलीप सिंह ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या की वजह बताई। इस वीडियो को कुछ लोगों को फॉरवर्ड करने के बाद अपने जीवन लीला समाप्त कर लीl

यह भी पढ़ें: फर्जी पासपोर्ट मामले में 5 और अफगानी अरेस्ट, ATS ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, जबलपुर के सोहबत के जरिए हुआ था सारा खेल, इतने लाख में होता था सौदा

वीडियो में उन्होंने नगरपालिका सी एम ओ नागेंद्र सिंह गुर्जर और दो कर्मचारियों पर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं l दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि उसे प्रलोभन देकर और फर्जी दस्तावेज बनाने का दबाव बनाया गया। जब वह तैयार नहीं हुआ तो मानसिक रुप से परेशान करने के लिए दतिया नगरपालिका सी एम ओ नागेंद्र सिंह ने मेरी ड्यूटी ट्रेचिंग ग्राउंड में लगा दी थी। बाबू होने के बाद भी मुझे कचरा गाड़ी गिनने का काम सौंपा गया, इससे मुझे मानसिक आघात लगाl

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में 3 की मौत, डिवाइडर से टकराकर ब्रिज से नीचे गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 7 गंभीर

दिलीप ने आगे वीडियो में कहा कि मैं ट्रेचिंग ग्राउंड से किसी और शाखा में ट्रांसफर का आवेदन लेकर सी एम ओ नागेंद्र सिंह के पास गया तो सी एम ओ नागेंद्र सिंह ने मुझे माँ बहन की गालियां दींl इसलिए दुखी होकर खुदकुशी कर रहा हूंl वीडियो में सीएमओ व दो अन्य कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है l जब इस गंभीर आरोप के संबंध में नगरपालिका सी एम ओ से पूछा गया तो बड़ी मुश्किल से उन्होंने किसी तरह से प्रताड़ित करने की बात से इनकार कर दियाl

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m