बर्नाला में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ी मजबूती मिली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बर्नाला नगरपालिका समिति के अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामांवासिया AAP में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। इसके साथ ही समाजसेवी कुलवंत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। AAP ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है।
https://x.com/aappunjab/status/1837073574126887167?s=46&t=8MlnACZxEa8jlQ_62Ez-SQ
मीत हेयर पहले बर्नाला के विधायक थे

इससे पहले, गुरमीत सिंह मीत हेयर बर्नाला विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्होंने इस सीट से दो बार चुनाव जीते हैं और वे मौजूदा पंजाब सरकार में मंत्री भी थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों में AAP ने उन्हें संगरूर से उम्मीदवार बनाया, और उन्होंने 1,72,560 वोटों से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। मीत हेयर के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई, जिस पर अगले कुछ महीनों में उपचुनाव होने वाले हैं।
चार विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
लोकसभा चुनावों के बाद बर्नाला के अलावा तीन अन्य विधानसभा सीटें भी खाली हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से सांसद बन गए हैं। वे इससे पहले गिद्दड़बाहा के विधायक थे। डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं। वहीं, चब्बेवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से सांसद चुने गए हैं। ऐसे में, अगले कुछ महीनों में इन सभी सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी : कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कथा के बाद नहीं दिए गए पैसे
- MP के तीन टोल पर 6 गुना वसूली: सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को 3 महीने में सुनवाई के दिए निर्देश, बताया नोएडा ब्रिज टोल वसूली जैसा मामला
- सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात, समस्याओं को सुन त्वरित निदान का दिया निर्देश
- Bihar Top News 14 march 2026: सीएम के हेलीपैड पर घुसा सांड, धू-धू कर जला हाईवा, नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, लाखों की संपत्ति ले उडे़ चोर, अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अत्याधुनिक MRO की होगी सुविधा, Akasa Air के सहयोग से पहल कर रही योगी सरकार
