सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।
मंदिर से कुछ दूरी पर घटना
दरअसल घटना सुबह 8 से साढ़े 8 बजे के बीच जिले के कुसमी की है। मृतक पुजारी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के लिए निकले थे। मंदिर से कुछ दूरी पर उसे मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घर से 500 मीटर की दूरी पर मंदिर स्थित है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हत्या की वारदात को किसी ने नहीं देखा। सभवतः बदमाश उनके घर से निकलने की फिराक में बैठे थे। वारदात के दौरान शोरगुल की आवाज भी नहीं आई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच में जुट गई है। समाचार के लिखे जाने तक हत्यारों के बारे में पता नहीं चल पाया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


