रणधीर परमार, छतरपुर। नौगांव में करीब एक सप्ताह पहले दो मुस्लिम चचेरी बहनें लापता हुई थीं। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दोनों युवतियों ने अपने-अपने हिंदू पतियों के साथ वीडियो जारी कर शादी करने की बात स्वीकार की है। वायरल वीडियो में उन्होंने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और वे पूरी तरह सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा, CCTV फुटेज आया सामने
9 फरवरी को दोनों युवतियां बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार ने शिकायत में दोनों को नाबालिग बताते हुए अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर एक धर्म विशेष की महिला-पुरुष बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन भी किया।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग, बीजेपी ने कही यह बड़ी बात
वायरल वीडियो में दोनों युवतियां कह रही हैं कि वे बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से नगर के ही दो चचेरे भाइयों से विवाह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी प्रकार के दबाव में नहीं हैं और अपने पतियों के साथ सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने मायके पक्ष से अपील की है कि उनके ससुराल वालों को परेशान न किया जाए।
यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर हंगामाः बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, लगाया जाम, वाहनों की लगी कतारें, जानें क्या है मामला
वीडियो में यह भी कहा गया कि यदि उनके ससुराल पक्ष को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। नौगांव निवासी अलीना राइन एवं सलीना राइन ने सनातन धर्म अपनाकर अपनी मर्जी से विवाह किया है। उनका कहना है कि दोनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करे।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: भागीरथपुरा मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हाथों में दूषित पानी लेकर पहुंचे विधायक; दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई-मंत्री से इस्तीफे की मांग
दोनो मुस्लिम चचेरी बहिनो ने दो हिंदू चचेरे भाईयो से शादी की है अलीना ने हेमंत जोशी और सलीना ने प्रशांत जोशी के साथ विवाह किया है और वे आगे का जीवन उनके साथ बिताना चाहती हैं।इस मामले में पुलिस का कहना है कि गायब दोनो बहनें पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


